पाडितो ने मांगे वापिस रूपयो तो आरोपियो ने दी जान से मारने की धमकी
संगरिया के रतनपुरा गांव मे खुली थी चिटफंड कम्पनी
ओढा के 14 लोगों ने करवाया दर्ज ठगी का मामला
संगरिया (सीमा सन्देश)। फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर लोगों को ब्याज का मोटा लालच देकर ठगी मारने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार जनों के खिलाफ 14 जनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है।ठगी करने वाले सभी आरोपी संगरिया व टिब्बी क्षेत्र के रहने वाले है । इनके खिलाफ यहां के थानो मे भी ठगी के कई मामले दर्ज है । हरियाणा के ओढ़ा थाना के सब इंस्पेक्टर मदनलाल के अनुसार गांव घुकांवाली व जंडवाला जाटान के 14 लोगों ने दर्ज करवाये मामले मे बताया कि राजपाल सिंह निवासी हरिपुरा संगरिया व सोहन लाल कामरा निवासी तंदुरावाली टिब्बी,गुरदीप सिंह व राजेन्द्र प्रसाद ने संगरिया के गांव रतनपुरा में एक चिट फंड कंपनी बनाकर लोगों को मोटे ब्याज का देकर गरीब जनता के खून पसीने की कमाई को किस्तों में लेकर जमा करवाते रहे। समय पूरा होने पर जब लोग उनसे मिले तो राजपाल व सोहनलाल ने कहा कि हमने तो सिर्फ ठगी मारने के लिए ही कंपनी बना रखी है। हम निवेश का लालच देकर पैसा जमा करवाते थे और हमने जो पॉलिसी दे रखी है वह सब फर्जी है। हम आपको कुछ नहीं देंगे तुम लोगों से जो बनता है कर लो। लेनदारो द्वारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि हमने सारी कंपनियां पैसे कमाने के लिए खोली थीं ना कि किसी को पैसा वापस देने के लिए। हमने अलग.अलग स्कीमों में राजस्थान ,हरियाणा, पंजाब के सैंकड़ों लोगों से पैसे अपनी कंपनी में निवेश करवाकर एक साजिश रची थी। अलग-अलग राज्यों में लोगों ने दोषियों के खिलाफ शिकायत दे रखी है सारी कंपनियां मिलीभगत करके लोगों के साथ धोखा करती हैं।मामला दर्ज करवाने वालो का आरोप है कि इन्होंने . लगभग 300 से 500 लोगों को अलग.अलग राज्यों में लगभग . 200 से 250 करोड़ रुपया लिया हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपयिो ने हमे धमकी दी है कि यदि हमारे खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई करने की कोशिश की तो तुम लोगों को जान से मार देंगे। जरनैल सिंह सहित 14 लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ओढा थाना प्रभारी कांशी राम बेनीवाल का कहना है कि ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।