Monday, May 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाइक सवार के कब्जे से 500 नशीली टेबलेट बरामद

  • पीलीबंगा पुलिस की कार्रवाई
    पीलीबंगा (सीमा सन्देश न्यूज)।
    पुलिस ने मंगलवार देर शाम रावतसर रोड पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार युवक के कब्जे से नशे में इस्तेमाल होने वाली 500 टेबलेट बरामद की। पुलिस ने हरियाणा नम्बर की बाइक जब्त कर मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार व जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के आदेशों के तहत मादक पदार्थांे व नशे के खिलाफ विशेष अभियान आॅपरेशन प्रहार के तहत पीलीबंगा थाना प्रभारी इन्द्र कुमार मारवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम रावतसर रोड पर स्थित एसटीजी नहर की पुलिया के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान रावतसर की तरफ से मोटर साइकिल नम्बर एचआर 44 बी 0357 आती दिखी। पुलिस ने बाइक रोकने के लिए इशारा किया तो चालक घबरा गया और मोटर साइकिल वापस मोडने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने बाइक को रोक चालक से भागने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने बाइक के हैंडल पर टंगी थैली को खोलकर देखा तो उसमें एनडीपीएस घटकयुक्त 500 टेबलेट बरामद हुई। पुलिस ने बाइक जब्त कर मौके से चालक कलवंत सिंह (36) पुत्र गुरजंट सिंह जटसिख निवासी कालीबंगा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशीली टेबलेट हनुमानगढ़ तहसील के गांव बहलोलनगर निवासी संदीप मेघवाल से पांच हजार रुपए में खरीदकर लाया है। इस खुलासे के आधार पर पुलिस संदीप मेघवाल की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। पीलीबंगा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच रावतसर थाना के एसआई मोहनलाल को सौंपी है। इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल राजेन्द्र और कांस्टेबल अनिल कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल बलतेज सिंह, कांस्टेबल पवन, मांगीलाल व धीरसिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *