Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बाल भक्तों ने किया आदि गणेश का अभिषेक

बीकानेर. दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रविवार से गणेश पूजन महोत्सव का आगाज हुआ। महोत्सव के पहले दिन बाल भक्तों ने भगवान गणेश का दूध, दही, घी, केशर,चीनी,शहद चंदन, गुलाब जल, पंचामृत आदि से अभिषेक किया। पंडित सुनील व्यास और विजय श्रीमाली के मंत्रोच्चारण के बीच लम्बोदर का अभिषेक-पूजन हुआ। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के प्रवक्ता मदन गोपाल व्यास के अनुसार 8 सितम्बर तक प्रतिदिन अभिषेक-पूजन होंगे। 9 सितम्बर से दो दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ का आयोजन होगा।

पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में महायज्ञ में आहुतियां दी जाएगी। 10 सितम्बर को गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से अभिषेक -पूजन प्रारम्भ होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरतीव रात्रिकालीन जागरण होगा। जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। इस अवसर पर भगवान गणेश के 1151 किलोग्राम प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा। जागरण में भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, कैलाश पारीक, मनोज के बिस्सा, रामसा व्यास, सोमदत्त पुरोहित आदि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *