Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिग रिलीज अनाउंसमेन्ट्स:अब तक 10 डेट कन्फर्म; 2021 के आखिरी दिन आएगी शाहिद कपूर की जर्सी, बच्चन पांडे की एंट्री अगले साल मार्च में

महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से थिएटर ओपनिंग का फैसला सामने आते ही मेकर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। रविवार का दिन फिल्म इंडस्ट्री में बिग रिलीज अनाउंसमेंट डे बन गया। जहां पिछले दो साल से थिएटर रिलीज की राह देख रही 20 से ज्यादा फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस हो रही रही है। इनमें 83, लाल सिंह चड्‌ढा, शमशेरा जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।

रविवार दोपहर तक यशराज फिल्म्स और साजिद नाडियादवाला प्रोडक्शन की करीब 10 फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की गई।

सूर्यवंशी, राधेश्याम की रिलीज डेट घोषित
महाराष्ट्र सरकार के फैसले के तुरंत बाद प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ‘सूर्यवंशी’ फिल्म इस दिवाली पर रिलीज करने की घोषणा कर दी थी। इसके अलावा ‘राधेश्याम’ की रिलीज डेट 14 जनवरी 2022 अनाउंस हो चुकी है। वैसे ही ‘तड़प’ 3 दिसंबर 2021 को रिलीज डेट होगी।

फिल्मरिलीज डेटस्टार कास्ट
बंटी और बबली 219 नवंबर 2021सैफ अली खान, रानी मुखर्जी
जर्सी31 दिसंबरशाहिद कपूर
83क्रिसमस 2021रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण
पृथ्वीराज21 जनवरी 2022अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर
लाल सिंह चड्‌ढावैलेंटाईन्स डे 2022आमिर खान, करीना कपूर
जयेश भाई जोरदार25 फरवरी 2022रणवीर सिंह, शालिनी पांडे
शमशेरा18 मार्च 2022रणबीर कपूर, संजय दत्त
बच्चन पांडे4 मार्च 2022अक्षय कुमार
हीरोपंती 26 मई 2022टाइगर श्रॉफ

महाराष्ट्र को छोड़ रिलीज हुई फिल्मों का बुरा हाल
देश के ज्यादातर हिस्सों में 30 जुलाई को थिएटर खुले तब सिर्फ हॉलीवुड की फिल्में ही रिलीज हुईं। अक्षय कुमार की बेल बॉटम ने 19 अगस्त से बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था, लेकिन कलेक्शन बहुत अच्छे नहीं रहे। एक महीने में इसकी कमाई महज 30 करोड़ रही। अमिताभ बच्चन की चेहरे का कलेक्शन 2 करोड़ ही रहा। कंगना रनोट की फिल्म ‘थलाइवी’ 10 सितंबर को ही रिलीज हुई लेकिन ये भी कोई करिश्मा नहीं कर पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *