Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भादवे में सावन आया झूम

बीकानेर. काफी लंबे समय बाद शनिवार को मेघों ने जमकर बीकानेर शहर को तरबतर कर दिया। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। साथ ही कई जगह पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानी से भी सामना करना पड़ा। शनिवार को सुबह से ही आकाश में बादल आने शुरू हो गए थे लेकिन थोडी देर बाद ही तेज धूप भी निकल गई थी। इससे गर्मी और उमस हो गई थी। सुबह करीब ११ बजे एक बार फिर बादलों ने डेरा डालना शुरू कर दिया था और शहर के कुछ इलाकों में पानी बरसाना प्रारंभ कर दिया। जबकि कुछ इलाकों में धूप भी निकली हुई थी और वहां सूखा रहा लेकिन इसके बाद काले बादलों ने रिमझिम शुरू कर दी और दोपहर चार बजे बाद कई इलाकों में तेज बरसात शुरू हो गई थी जिससे कई क्षेत्रों में पानी भर गया। बरसात होने के कारण मौसम भी सुहावना हो गया था। तेज बरसात होने के कारण जगह-जगह पानी जमा हो गया। गजनेर रोड पर भारी मात्रा में पानी भर गया लेकिन पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहनों का जाम लग गया था। सादुल स्पोट्र्स स्कूल से लेकर एमएस कॉलेज तक वाहनों का जाम लग गया और वाहन रेंगते नजर आए। कई दुपहिया वाहन पानी की वजह से बंद भी हो गए थे। शहरी क्षेत्र में ३०.४ एमएम बरसात दर्ज की गई है। इससे पहले शुक्रवार रात भी मध्यम बरसात हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *