अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद मलाइका और अर्जुन ने अलग होने का फैसला किया है।
छह दिनों से घर में बंद हैं मलाइका
रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा छह दिन से अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं। वह पूरी तरह से आइसोलेशन में चली गईं हैं। कहा जा रहा है कि वह बेहद दुखी हैं और उन्होंने कुछ समय के लिए अकेले रहने का किया है।