श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। सीमा सुरक्षा बल परिसर में मिनी फोरेस्ट प्रोजेक्ट मियामी तकनीक से 1100 पौधे लगाए गए। रोटरी क्लब के डॉ. संजीव जिन्दल ने बताया कि पदमपुर रोड पर प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई। प्रवीण जिंदल,नलिनी जिंदल, विजय गुप्ता, बीएसएफ कमांडेंट परमवीर सिंह, विश्वबंधु गुप्ता, राजीव गोयल, अशोक कटारिया, डॉ. शैलेश गोयल, भानुप्रकाश गर्ग, डॉ. एस. एम. लाहिड़ी, डॉ. देशबन्धु गुप्ता, अरविन्द सचदेवा, राजकुमार बोगी, सीए अजय अग्रवाल, विपुल बिहाणी, बीएसएफ का स्टाफ इस मौके पर मौजूद थे। प्रोजेक्ट के तहत 20 से अधिक किस्म के पौधे लगााए गए ।