Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मैच से पहले बोले शोएब अख्तर, कहा- न्यूजीलैंड को अब भागने नहीं देना

नई दिल्ली

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बयान का बाजार गर्म है। सीमा पार के क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड टूटना चाहिए। वहीं, टीम इंडिया के क्रिकेट फैंस का कहना है कि विश्व कप में इस बार भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अजेय क्रम बरकरार रहेगा। इस मुकाबले को लेकर ज्यादातर लोग अपनी-अपनी टीमों की दावेदारी पेश कर रहे हैं। अब पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम को लेकर बयान दिया है। शोएब न्यूजीलैंड से काफी खफा हैं और उनका कहना है कि अब न्यूजीलैंड को भागने नहीं देना है। इसके अलावा उन्होंने टीम इंडिया पर भी निशाना साधा। भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप के तहत 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *