Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोबाइल की सबसे मजबूत स्क्रीन तैयार करने का दावा

कनाडा के वैज्ञानिकों ने ऐसा ग्लास तैयार किया है जो अनब्रेकेबल है। यानी इसका डैमेज होना और इसमें फ्रैक्चर होना मुश्किल है। इसका इस्तेमाल मोबाइल स्क्रीन के लिए किया जाएगा। इस ग्लास को खास तरह के एक्रेलिक मैटेरियल से तैयार किया गया है, जो इसे सख्त बनाने के साथ अधिक मजबूती और ट्रांसपेरेंसी देता है।

एक्रेलिक मैटेरियल से तैयार किया
इस ग्लास को तैयार करने वाली कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है, एक्रेलिक मैटेरियल से तैयार ग्लास प्लास्टिक से कुछ हद तक मिलता-जुलता है और टूटकर बिखरता नहीं। अगर इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा सका तो मोबाइल स्क्रीन के टूटने का खतरा कम किया जा सकेगा। ऊंचाई से गिरने पर भी स्क्रीन डैमेज का खतरा नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *