Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

साइलेंट किलर और डायबिटीज का कनेक्शन:रात में डायबिटीज के मरीजों में ब्लड प्रेशर बढ़ा तो मौत का खतरा दोगुना

साइलेंट किलर कहे जाने वाले हाई ब्लड प्रेशर पर नई रिसर्च सामने आई है। रिसर्च के नतीजे ऐसे मरीजों को अलर्ट करते हैं जिनका ब्लड प्रेशर घटता-बढ़ता रहता है, खासतौर पर रात में।

रिसर्च करने वाली इटली की पीसा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है, अगर टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में रात में ब्लड प्रेशर बढ़ता है तो मौत का खतरा अधिक रहता है। जिन लोगों का रात में ब्लड प्रेशर कम हो जाता है उनके मुकाबले ब्लड प्रेशर बढ़ने वाले मरीजों में मौत का खतरा दोगुना हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *