Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विशाल के पिता मोती ददलानी का निधन

सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी विशाल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। विशाल ने पोस्ट में अपना दर्द बयां करते हुए यह भी बताया कि एक दिन पहले कोविड पॉजिटिव आने के कारण वे अपने पिता से आखिरी बार मिलने भी नहीं जा सके थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वे अपनी मां को उनके सबसे कठिन समय में गले लगाने भी नहीं जा सकते हैं।

मैं नहीं जानता कि उनके बिना दुनिया में कैसे रहना है
विशाल ददलानी ने पिता की फोटो शेयर कर लिखा, “श्री मोती ददलानी (12 मई 1943-8 जनवरी 2022)। कल रात, मैंने मेरे सबसे अच्छे दोस्त, पृथ्वी पर सबसे अच्छे और दयालु इंसान को खो दिया। मुझे मेरी जिंदगी में उनसे अच्छा पिता, उनसे अच्छा शिक्षक या एक बेहतर व्यक्ति नहीं मिल सकता था। मुझमें जो कुछ भी अच्छा है, वह उनका एक हल्का प्रतिबिंब है।”

विशाल ददलानी ने आगे लिखा, “वह पिछले 3-4 दिनों से ICU में थे, क्योंकि उनकी गॉल ब्लैडर की सर्जरी हुई थी, जो खराब हो गई थी। जिसके कारण उनको ICU में रखा गया था। लेकिन, मैं कल से उनसे मिलने नहीं जा सका था, क्योंकि मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था। मैं अपनी मां को उनके सबसे कठिन समय में गले लगाने भी नहीं जा सकता हूं।”

सिंगर ने लिखा, “यह सच में बिलकुल भी ठीक नहीं है। शुक्र है कि मेरी बहन सब कुछ संभाल रही है। मैं नहीं जानता कि उनके बिना दुनिया में कैसे रहना है। मैं पूरी तरह से खो गया हूं।” विशाल के इस पोस्ट पर फैंस समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथ ही विशाल और उनके परिवार को सांत्वना भी दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *