Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यूट्यूब से भी सीखा था एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपए निकालने का तरीका

  • खुद ही लोहे की पत्ती से तैयार करता था चिमटेनुमा औजार, अब सदर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर एचएस को किया गिरफ्तार
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    एटीएम टेम्परिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए नागौर के हिस्ट्रशीटर ने एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपए निकालने का तरीका यूट्यूब से भी सीखा था। इसके अलावा जब वह लूट के एक मामले में नागपुर जेल में बंद था, तब जेल में बंद अन्य बंदियों से भी एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपए निकालने का तरीका जाना। आरोपी खुद ही लोहे की पत्ती से चिमटेनुमा औजार बना लेता था। एटीएम में चिमट्टेनुमा औजार से छेड़छाड़ कर रुपए निकालता था। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शातिर आरोपी एसबीआई के छोटे एटीएम को ही निशाना बनाता था। उधर, जंक्शन पुलिस की ओर से अनुसंधान पूर्ण करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवाए गए आरोपी बहादुर चौकीदार (32) पुत्र प्रहलाद राम चौकीदार बावरी निवासी कुलियाना ज्याणियों की ढाणी तहसील परबतसर पीएस पीलवा जिला नागौर को अब सदर पुलिस अपने यहां दर्ज एटीएम टेम्परिंग के मामले में जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लाई है। पुलिस आरोपी का रिमांड मंजूर करवा उससे बरामदगी करने के साथ अन्य वारदातों के संबंध में अनुसंधान कर रही है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल मदनलाल शर्मा कर रहे हैं। गौरतलब है कि एसबीआई के एटीएम संचालित करने वाली टीएसआई कम्पनी के संभाग अधिकारी आदित्य काठजू (37) पुत्र दीपेन्द्र नाथ काठजू निवासी विनायक नगर नोखा रोड बीकानेर ने 11 सितम्बर को सदर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था कि डबलीराठान स्थित एसबीआई एटीएम से छेड़छाड़ कर अज्ञात जने ने 500-500 के 157 नोट मतलब कुल 78500 रुपए निकाल लिए। इससे पहले टीएसआई कम्पनी के संभाग अधिकारी आदित्य काठजू ने 2 सितम्बर को जंक्शन पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि 27 अगस्त को सुबह 8.42 बजे से 8.58 बजे के बीच चूना फाटक के नजदीक स्थित एसबीआई के एटीएम से 23 हजार रुपए जबकि 28 अगस्त को सुबह 5.35 बजे से 5.45 के बीच भगतसिंह चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से 20 हजार रुपए की नकदी कुछ अज्ञात व्यक्तियों की ओर से एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर निकाल ली गई। मामला दर्ज कर जंक्शन पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान जंक्शन पुलिस ने गत दिनों नागौर के हिस्ट्रीशीटर बहादुर चौकीदार को धर दबोचा। जंक्शन पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जंक्शन थाना क्षेत्र में दो व सदर थाना क्षेत्र के गांव डबलीराठान स्थित एसबीआई के एक एटीएम से छेड़छाड़ कर नकदी निकालने की बात स्वीकारी थी। साथ ही पूछताछ में आरोपी ने हनुमानगढ़ के अलावा सूरतगढ़, नागौर जोधपुर, अजमेर, नागपुर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में वारदातें करना स्वीकारा। आरोपी पीलवा जिला नागौर का हिस्ट्रीशीटर है तथा आला दर्जे का एटीएम चोर है। उसके खिलाफ पूर्व में भी एटीएम उखाड?े व एटीएम हैंग कर रुपए चुराने के करीब 15 प्रकरण दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *