Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रमेश सहारण सरपंच यूनियन अध्यक्ष नियुक्त

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। नोहर पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंचो कि बैठक गुरूवार को पंचायत समिति के विवेकानंद कॉन्फ्रेस हॉल में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से रमेश सहारण को सरपंच युनियन नोहर का तहसील अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर अन्य पदों का भी सर्वसम्मति से मनोनयन हुआ। जिसमें उपाध्यक्ष जिंद्रपाल गोदारा, महासचिव लालचंद, सचिव अजब भांभू, सुमेरसिंह, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र न्योल के अलावा सुल्तान गोदारा, राधेश्याम सहारण, आत्मप्रकाश, दर्शना देवी, लीलावती सहु, सुमन सांखला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष रमेश सहारण ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सोंपी गई है, उसका सभी को साथ लेकर निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरपंचो से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके निराकरण के प्रयास किये जायेगें। पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल व पंचायत समिति सदस्य मंगेज चौधरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सम्पूर्ण कार्यकारिणी को बधाई दी। बैठक में सत्यपाल व्यास, भंवरलाल, माया देवी, सिलोचना, सरोज देवी सहित अनेक ग्राम पंचायतों के सरपंच उपस्थित थे। इस मौके पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *