Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू:9.5 डिग्री तापमान, 2 दिन बाद प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर और शेखावाटी में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

जयपुर/माउंट आबू

उत्तर भारत के बारालाचा दर्रे पर हुई बर्फबारी के बाद हिल स्टेशन माउंट आबू में सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है। आज सोमवार को न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है।

माउंट आबू में अक्टूबर महीने में तापमान पहली बार 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इससे पहले साल 2017 में अक्टूबर महीने में 9.4 न्यूनतम और 20 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में हुई बर्फबारी और राजस्थान में नमी कम होने के साथ उत्तरी पश्चिमी हवा शुरू हो चुकी है, जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। माउंट आबू में सोमवार सुबह वादियों में कोहरा छाया रहा।

माउंट में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा छाने लगा है।

माउंट में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा छाने लगा है।

वहीं ठिठुरन बढ़ने के कारण पहुंच रहे सैलानियों के साथ स्थानीय लोग भी सवेरे गर्म कपड़ों में नजर आए। इधर, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के जाने के बाद आज से प्रदेश का मौसम साफ हो गया। अगले 4-5 दिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि प्रदेश के दूसरे जिलों में सर्दी का असर 2 से 3 दिन में तेज होगा।

जयपुर मौसम विभाग के वैज्ञानिक हिमांशु शर्मा की माने तो उत्तर भारत से नॉर्दन हवा की दिशा अब दक्षिण की तरफ होने लगी है, लेकिन अगले 2-3 दिन में जैस-जैसे हवा आगे बढ़ेगी। सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, भरतपुर समेत राज्य के अन्य जिलों में तापमान गिरने लगेगा। यहां 3-4 डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी।

वहीं श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर बेल्ट में कहीं-कहीं सुबह हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है। हालांकि दिन के तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी और गर्मी का मामूली असर बना रहेगा। सुबह और रात में सर्दी तापमान में गिरावट से सर्दी का असर बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *