बालाराजपुरा (सीमा सन्देश)। स्थानीय ग्राम पंचायत हरिजन मोहले में रास्ते के अतिक्रमण को लेकर काफी लम्बे समय से जदोजहद चल रहा था। इस मामले में गत दिवस ग्राम पंचायत सरपंच सुनील कुमार सहारण, पूर्वसरपंच चौ. भागीरथ तरड. की अगुवाई में मेघवाल समाज के हजारी राम, अमीचंद, महेन्द्र कुमार सहित दर्जनों लोगों ने क्षेत्रीय विधायक स. गुरमीत सिंह कुन्नर को गुहार लगाई। कुन्नर ने पूरी स्थिति का फीडबैक लेकर विकास अधिकारी पदमपुर को नियमानुसार कार्यवाही कर रास्ता खुलवाने के निर्देश दिये। इस पर विकास अधिकारी पदमपुर ने मौका स्थिति का अवलोकन किया और अतिक्रमणकारियों से समझाइस कर बिना किसी विवाद के रास्ता खुलवा दिया। जानकारी अनुसार बालाराजपुरा आबादी भुमि में प्लाट नं. 212, 223, 224 में से 223 प्लांट नं. ग्राम पंचायत का है।
224 व 212 बीरूराम पुत्र सुखराम मेघवाल के थे, जो लम्बे समय से खाली पडे थे। करीब छह माह पहले प्लाट नं. 212 भानी राम ने तथा प्लाट नं. 224 कालूराम मेघवाल ने खरीद लिया। कालुराम मेघवाल प्लाट खरीदने के बाद ग्राम पंचायत का प्लाट नं. 223 व मैन रास्ता का अतिक्रमण करने की मंशा से काबिज हो गया। इससे लोगों को आम रास्ते की दिक्कत हुई। मोहल्ले वासियों ने सर्वप्रथम अपने स्तर पर उसके बाद ग्रामपंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने के काफी प्रयास किये, मगर गुटबाजी के चलते विवाद लम्बा चला। गतदिवस मोहल्ले वासियों ने क्षेत्रिय विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर से गुहार लगायी तो मामला सुलझ गया। बालाराजपुरा के हरिजन समाज के लोगों ने विधायक कुन्नर, सरपंच सुनील कुमार सहारण, पूर्व सरपंच चौ. भागीरथ तरड. पदमपुर नगरपालिका चैयरमेन फूलचंद मिगलानी का आभार जताया।