नई दिल्ली।
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी आठ टीमों ने अपने रीटने किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। कुल 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है और सभी टीमों के कई अहम खिलाड़ी नीलामी के लिए पूल में शामिल हो चुके हैं। आईपीएल की दो नई टीमें इनमें से तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं, जिसमें अधिकतम दो भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी हो सकता है। लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें इन तीन खिलाड़ियों में ही अपना कप्तान ढूंढ़ने की कोशिश करेंगी।
आईपीएल की सभी टीमों ने जिन बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है, उनमें अधिकतर विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि लखनऊ और अहमदाबाद अधिकतम एक-एक विदेशी खिलाड़ी को ही अपने साथ जोड़ सकती हैं। ऐसे में सिर्फ दो ही विदेशी खिलाड़ियों को नीलामी से पहले टीम में शामिल किया जा सकता है। डेविन वार्नर और राशिद खान का नाम इसमें सबसे ऊपर है।