Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बालों में मेहंदी लगाने के बाद रूखेपन से हैं परेशान

नई दिल्ली।

अगर आप भी बालों में मेहंदी लगाते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आजकल छोटी उम्र से ही लड़के लड़किगों के बाल सफेद होने लगते हैं। सफेद बालों की समस्या लगभग अधिकतर युवाओं को है। कम उम्र में बाल सफेद होने से लुक भी खराब लगता है। इसलिए लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहंदी या कलर्स लगाते हैं। वैसे बालों को कंडीशनर देने के तौर पर भी मेहंदी का इस्तेमाल होता है। इसके लिए लोग बाजार में बिकने वाली कलर वाली केमिकल युक्त मेहंदी लगाते हैं। अब मेहंदी फायदेमंद है, लेकिन बाजारों की केमिकल मिली मेहंदी के साइड इफेक्ट भी होते हैं, जिनकी वजह से आपके बालों पर बुरा असर पड़ता है और बाल खराब हो जाते हैं। पैकेट वाली मेहंदी या कलर लगाते हैं तो ये बात अच्छे से जानते होंगे कि मेहंदी से बाल रूखे हो जाते हैं। इस तरह की मेहंदी के अधिक उपयोग से बालों में रूखापन बढ़ता है। अपने बालों को खराब होने से बचाने के लोए उन्हें नरिश करना चाहिए। इसलिए बालों में केवल मेहंदी लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि मेहंदी लगाने के बाद डीप कंडिशनरिंग भी करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *