Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लगातार दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत

एडिलेड

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को द एशेज के दूसरे टेस्ट (डे-नाइट) में 275 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट से जीत हासिल की थी। 468 रन के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम 192 रन पर सिमट गई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में नौ विकेट पर 473 रन बनाए थे और पारी घोषित कर दी थी। जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 236 रन ही बना सकी। इसके बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 230 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इस तरह कंगारू को इंग्लैंड पर कुल 467 रन की बढ़त मिली। पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाने वाले मार्नश लाबुशेन को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *