Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लोहड़ी और मकर संक्रान्ति को लेकर बाजार में बढ़ी चहल-पहल

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर
। लोहड़ी और मकर संक्रान्ति पर्व को लेकर इन दिनों बाजार में चहल पहल बढ गई है। गुरुवार को पंजाबी समुदाय का प्रसिद्ध त्यौहार लोहड़ी और इसके एक दिन बाद मकर संक्रान्ति को लेकर लोगों में कोरोना संक्रमण के बावजूद उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में इन पर्व पर बिकने वाली खाद्य सामग्री की डिमाण्ड को देखते हुए कई जगह सड़कों किनारे तो बाजार में कई दुकानों पर अलग से अड्डे लगाए गए हैं। हलवाई की दुकानों पर जहां इन दिनों घेवर बनाने पर जोर है तो वहीं सड़क किनारे और कनफेंसरी की दुकानों पर मूंगफली, पापड़ी और रेवड़ी की डिमाण्ड की मांग को देखते हुए जगह-जगह ठेले और अस्थाई अड्डे लगे है। घरों में भी लोहड़ी पर तिल-गुड़ से व्यंजन बनाए जा रहे हैं। शहर में गोल बाजार, सुखाड़िया मार्ग, अग्रसेन चौक, सूरतगढ़ रोड, तह बाजार, पुरानी धानमण्डी सहित अलग-अलग इलाकों में लोकल डिमांड को देखते हुए अस्थाई दुकानें लगाई गई है। इन पर्व की तैयारी को लेकर रविवार को भी बन्द रहने वाली कई दुकानें इस बार खुली थी।
जानकारी अनुसार त्यौहार और तेज सर्दी के चलते मूंगफली,रेवड़ी, गजक की बढ़ी डिमाण्ड को देखते हुए बड़े दुकानदारों ने पहले ही इनका स्टॉक कर लिया था। इसके अलावा बड़ी मात्रा में दिल्ली और पंजाब से भी अलग-अलग प्रकार खाद्य सामग्री इन दिनों बाजार में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *