Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वृद्धाश्रम में रह रहा 88 वर्षीय बुजुर्ग पीड़ा लेकर पहुंचा कलक्ट्रेट

  • वृद्धाश्रम में भेदभाव करने का लगाया आरोप, अपने गांव में रहने की व्यवस्था करवाने की लगाई गुहार
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन स्थित वृद्धाश्रम में रह रहा एक 88 वर्षीय बुजुर्ग सोमवार को अपनी पीड़ा लेकर जिला कलक्ट्रेट पहुंचा। उसने यहां उपखण्ड अधिकारी को अपनी पीड़ा बताते हुए वृद्धाश्रम में भेदभाव करने का आरोप लगाया। बुजुर्ग ने अपने गांव में रहने की व्यवस्था करवाने की एसडीएम से गुहार लगाई। इस संबंध में एसडीएम को जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा। जानकारी के अनुसार बैसाखी के सहारे जिला कलक्ट्रेट पहुंचे ख्यालीराम (88) पुत्र रामचन्द्र सुथार निवासी गांव रोड़ांवाली ने कलक्ट्रेट परिसर में दरवाजे के पास मिले उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वह बीमार व विकलांग व्यक्ति है तथा अविवाहित है। बीमार होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ है। कोई जीवन जीने का सहारा नहीं है। वह वर्तमान में टाउन स्थित वृद्ध आश्रम में रह रहा है। वृद्धाश्रम में भी उसके रहने की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। उसके साथ वृद्धाश्रम में भेदभाव किया जा रहा है। कमरों में चूहों व अन्य जीवों की संख्या अधिक है। इस कारण बीमारी बढ?े का डर है। वृद्धाश्रम में कुल 11 वृद्ध रह रहे हैं। इनमें करीब आधा दर्जन महिलाएं शामिल हैं। एक महिला की ही वृद्धाश्रम में चलती है। सभी वृद्ध आपस में लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं। उसे भी तंग-परेशान करते हैं। एक-दूसरे पर झूठा इल्जाम लगाते हैं। इस कारण उसका आश्रम में रहना मुश्किल हो गया है। उसने गुहार लगाई कि उसे अपने स्थाई निवास स्थान गांव रोड़ांवाली में सरपंच के माध्यम से रहने की व्यवस्था करवाई जाए। इस पर उपखण्ड अधिकारी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *