जयपुर
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से देश-दुनिया में दहशत का माहौल है। भारत में भले ही इस वैरिएंट ने अभी दस्तक नहीं दी हो, लेकिन कोरोना के इस रूप ने केन्द्र, राज्य सरकारों से लेकर आमजन तक को अलर्ट कर दिया है। दैनिक भास्कर ने जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भण्डारी से इस नए वैरिएंट को लेकर बात की।
डॉ. भण्डारी ने बताया कि ये वैरिएंट भारत में तीसरी लहर का कारण बन सकता है। ये इतना खतरनाक है कि डबल डोज लगाकर इम्यूनिटी डेवलप कर चुके व्यक्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि इस विषय पर अभी शोध चल रहा है, जिसकी वास्तविकता का पता आने वाले कुछ हफ्तों में ही चलेगा। उन्होंने बताया कि नए वैरिएंट में 30 से ज्यादा स्पाइक्स का म्यूटेशन पाया गया है, जो लंग्स को बहुत तेजी से डैमेज कर सकता है।