Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शानदार तेजी के साथ बाजार बंद:पहली बार सेंसेक्स 54,700 और निफ्टी 16,300 के पार पहुंचा, भारती एयरटेल का शेयर करीब 4% चढ़ा

मुंबई

शेयर बाजार गुरुवार को लगातार चौथे दिन शानदार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 54,717 और निफ्टी ने 16,349 का रिकॉर्ड स्तर छुआ और अंत में सेंसेक्स 123 अंकों की तेजी के साथ 54,492.84 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 35 अंक बढ़त के साथ 16,294 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 16 में तेजी देखी गई और 14 लाल निशान में बंद हुए। जिसमें सबसे ज्यादा भारती एयरटेल का शेयर करीब 4.30% तेजी के साथ 598.90 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयर में SBI और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

बाजार को IT शेयर्स का सहारा मिला

NSE पर निफ्टी IT में 0.76% की तेजी रही। IT सेक्टर में ओरेकल फाइनेंशियल का शेयर में 2.84% और टेक महिंद्रा का शेयर 2.75% की बढ़त के साथ 1249 पर बंद हुआ। वहीं PSU बैंक सेक्टर में दबाव दिखा। PSU बैंक में 2% से ज्यादा की गिरावट और निफ्टी रियल्टी सेक्टर में 1% की गिरावट रही।

BSE पर 3,351 शेयरों में कारोबार हुआ

BSE पर 3,351 शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,205 शेयर्स में बढ़त और 2,021 शेयरों में गिरावट रही। BSE पर 305 कंपनियों के शेयर्स 52 हफ्ते के हाई पर बंद हुए। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 239.36 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 546.41 अंकों की तेजी के साथ 54,370 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 128 अंकों की तेजी के साथ 16,259 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *