नई दिल्ली
जैसे-जैसे दिवाली करीब आ रही है, वैसे-वैसे बी टाउन की हसीनाओं के एक से बढ़कर एक लुक सामने आ रहा है। दिवाली के मौके पर स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने की चाह रखती हैं तो इन एक्ट्रेसेस के लुक से आप भी टिप्स ले सकती हैं। 4 नवंबर को दिवाली है। 2 नवंबर को धनतेरस से पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो जाएगी, ऐसे में हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। दिवाली में क्या पहने, कैसे तैयार हों, अगर ये सभी सवाल आपके भी मन में हैं तो श्रद्धा कपूर के हाल ही के पारंपरिक लुक से सीख सकते हैं। श्रद्धा कपूर अपने फैशन सेन्स और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। उनका हर लुक फैंस को पसंद हैं। हाल ही में उनका लाल साड़ी में लुक सामने आया है। उनका ये लुक दिवाली सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट रहेगा।