पाक तस्करों से संपर्क नहीं हुआ, बीएसएफ ने पुलिस को सौंपा श्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप लेने आए तीन लोगों को पकड़ा है। अफसरों की रिपोर्ट पर तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। केसरीसिंहपुर पुलिस के अनुसार बीएसएफ की सीमा चौकी कोहली, ए कंपनी के सहायक कमांडेंट गुरविंद्र सिंह की रिपोर्ट पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। अफसरों ने रिपोर्ट में बताया कि सीमा सुरक्षा बल क्षेत्रीय मुख्यालय की सामान्य सामान्य शाखा को 77 वी वाहिनी श्रीकरणपुर के सीमा क्षेत्र में पंजाब के संदिग्ध तस्करो की गोपनीय सूचना मिली। सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई, रात करीब तीन बजे इसी वाहिनी की सीमा चौकी कोहली के इलाके में राधा स्वामी सतसंग व्यास की तरफ से एक पंजाब की कार सीमा क्षेत्र में घुमते दिखी। टीम ने कार को चिन्हित कर पकड़ लिया। उसमें तीन युवक सवार थे, जो टीम को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। अफसरों ने बताया कि पंजाब फिरोजपुर तेलूमूल थाना ममतोज निवासी अमरजीत सिंह पुत्र चरण सिंह, गुरजन्ट सिंह पुत्र बलदेव सिंह और नरवेल सिंह पुत्र स्वर्गीय सरवन सिंह को केसरीसिंहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)