Saturday, June 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सीआई फूलचंद शर्मा अनूपगढ़ थाना के नए प्रभारी

श्रीगंगानगर। पुलिस इंस्पेक्टर सीआई फूलचंद शर्मा को सीमावर्ती अनूपगढ़ थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री शर्मा का जवाहरनगर थाना से अनूपगढ़ में सीआई सुरेंद्र पूनिया का अजमेर रेंज में तबादला हो जाने पर स्थानांतरण किया गया है। श्री शर्मा को पिछले महीने ही जवाहरनगर थाना के प्रभारी सीआई विश्वजीतसिंह के कई दिन के लिए अवकाश पर चले जाने पर नियुक्त किया गया था। अवकाश से लौटने पर विश्वजीतसिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध सहायक (सीए) के पद पर नियुक्त कर दिया गया था। अब सीआई सुरेंद्र पूनिया का अजमेर रेंज में तबादला हो जाने पर अनूपगढ़ थाना में रिक्त हुए प्रभारी के पद पर फूलचंद की नियुक्ति की गई है।श्री शर्मा आज रिलीव हो गए और विश्वजीतसिंह ने वापस जवाहर नगर थाना का कार्यभार संभाल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *