Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सीमेंट लूट मामले में चार गिरफ्तार

बीकानेर

बीकानेर के पांचू एरिया से गुजर रहे दो ट्रेक्टर से करीब एक लाख रुपए की सीमेंट लूटने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ लूट और अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच पांचू थानाधिकारी विकास बिश्नोई कर रहे हैं।

बिश्नोई ने बताया कि केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी के मजदूर 18 दिसम्बर की रात दो ट्रेक्टर में सीमेंट लेकर प्लांट पर जा रहे थे तभी कुछ युवकों ने ट्रेक्टरों पर हमला करके सीमेंट लूट ली। इस दौरान 259 सीमेंट कट्‌टे लेकर भाग गए। ट्रेक्टर पर सवार मजदूरों का भी अपहरण कर लिया गया। इन्हें बाद में दूर नान्दड़ा गांव के पास छोड़ दिया गया। पुलिस को गोविन्द यादव ने एफआईआर दी। जिसके आधार पर जांच की गई। दो दिन की तफ्तीश के बाद पुलिस को इन युवकों का पता लगा। पांचू पुलिस थाना प्रभारी विकास बिश्नोई ने साईंसर गांव के चार युवकों का गिरफ्तार किया है। इनमें रामपाल सरावग, रामेश्वर सरावग, सुनील बिश्नोई व रामचंद्र रैण शामिल है। पुलिस ने सीमेंट के कट्‌टे व गाड़ी भी बरामद की है, जिसमें सीमेंट लेकर गए थे। इन चारों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इनसे अन्य चोरी व लूट की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *