Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

MFFR में फिर हादसा:महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान तोप चला रहे थे जवान, संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरा प्रयागराज का जवान, अस्पताल में हुई मौत

बीकानेर

बीकानेर के महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में तोपाभ्यास कर रहे सेना के एक जवान की मौत हो गई। ये जवान तोप चलाने का अभ्यास कर रहा था, लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वो घायल हो गया। उसे हाथों हाथ मिल्ट्री अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान इलाहबाद निवासी नन्दलाल यादव है। महाजन थाना अधिकारी रमेश कुमार न्योल ने बताया कि महाजन फील्ड फायरिंग रेंज की नॉर्थ रेंज में 12 आर्मर्ड रेजीमेंट पटियाला पिछले कुछ दिन से युद्धाभ्यास कर रही है। इसी दौरान जवान तोप चलाने का अभ्यास कर रहे थे। उसी दौरान टैंक में सवार सिपाही नंद लाल यादव (38) निवासी प्रयागराज टैंक से गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई। उसे घायल पर प्राथमिक उपचार के लिए सूरतगढ़ सेना अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस सूरतगढ़ सेना अस्पताल में पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवा कर सेना के जवानों को सुपुर्द किया। रेजीमेंट के कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने मर्ग दर्ज करवाई। ये पहली घटना नहीं है जब महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान जवान की मौत हुई हो। इससे पहले भी कई बार जवान अभ्यास के दौरान ही घायल होने से दम तोड़ देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *