बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सभी सोशल नोर्म्स तोड़ते हुए सिंगल मां बनकर फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने कम उम्र में दो बेटियां रेने और अलीषा गोद ली हैं। अब सुष्मिता की बड़ी बेटी रेने ने शॉर्टफिल्म सुज्जाबाजी के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रेने ने बताया है कि लोग लगातार उनसे बायोलॉजिकल मां के बारे में पूछते हैं।
रेने ने पीपिंगमून से बातचीत में कहा, मेरे इंस्टाग्राम में मुझसे सवाल पूछे जाते हैं कि तुम्हारी असली मां कौन हैं। प्लीज मुझे बताओ असली मां का क्या मतलब होता है। असली मां क्या है। मैं समझती हूं कि लोगों को हमारी जिंदगी और हम क्या खाते हैं इसमें दिलचस्पी है, ये ठीक है। लेकिन मुझे लगता है कि लोगों को एक दूसरे से थोड़ा अच्छा व्यवहार करना चाहिए।

आगे रेने ने कहा, मेरी सच्चाई काफी खुली हुई है और सबको पता है, लेकिन क्या होगा जब ये किसी और से जुड़ी हो। हम नहीं समझ सकते कि उन पर इसका क्या असर पड़ेगा। मुझे लगता है कि हमें थोड़ा सेंसिटिव होना चाहिए। मेरे लिए ये अलग है क्योंकि मैं इसी के साथ बड़ी हुई हूं, अब मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन कोई और शायद अपनी लाइफ को प्राइवेट रखना चाहता हो। ये सब मत पूछो, जब तक कोई खुद आपको ना बताए।
एक्टिंग में आकर बदल गया है सुष्मिता से रिश्ता
एक्टिंग डेब्यू के बाद ईटाइम्स से बातचीत में रेने ने बताया है कि सुष्मिता काफी प्रेरणादायक हैं, लेकिन अब एक्टिंग फील्ड में आने के बाद दोनों का रिश्ता पूरी तरह बदल गया है।
बता दें कि सुष्मिता सेन ने महज 25 साल की उम्र में साल 2000 में रेने को गोद लिया था। उस समय एक्ट्रेस अपने करियर के पीक पॉइंट में थीं। इसके ठीक 10 साल बाद 2010 में एक्ट्रेस ने दूसरी बेटी अलिषा को गोद लिया था।