बीकानेर. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत मानव धर्म प्रचार सेवा संस्था की ओर से बुधवार को घर-घर पौधों का वितरण किया गया। बालसंत छैल बिहारी महाराज के सानिध्य में अभियान के तहत हर बुधवार और शनिवार को घर-घर पौधों का वितरण शुरू किया गया है। अभियान के तहत 11 हजार पौधों के वितरण का लक्ष्य है।बालसंत छैल बिहारी महाराज व संत मनु महाराज के सानिध्य में विभिन्न मोहल्लों में पौधों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बालसंत छैल बिहारी महाराज ने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरुरी है। राजस्थान पत्रिका हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण की अलख जगाए हुए है, यह अतुलनीय है। इस दौरान पशुओं को चारा और पक्षियों को चुग्गा खिलाया गया। समाजसेवी हनुमान प्रसाद धामु की स्मृति में किए गए पौध वितरण के अवसर पर रूप किशोर, नवरत्न, शिवलाल धामू, हरिकिशन नागल, लालचंद खोखा, ओम प्रकाश कुलरिया, देवकिशन गैपाल, सीमा पुरोहित, नंदिनी पारीक, शेखर भाटी, नितेश आसदेव, शुभम सुथार आदि ने सेवा सहयोग किया।