झुंझुनूं
झुंझनूं जिले के सांतड़िया गांव में दो दिन पहले हिस्ट्रीशीटर उमेश सांतड़िया के पिता हरफूल सिंह की हत्या के बाद गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया। इसके लिए हिस्ट्रीशीटर बेटे को पुलिस कड़ी सुरक्षा में बुलेट प्रूफ जैकेट पहनाकर देर रात गांव लेकर पहुंची। अंतिम संस्कार के दौरान चिता को अग्नि देते हुए बेटे ने हत्या का बदला लेने की कसम खाई है।
हिस्ट्रीशीटर उमेश सांतड़िया ने पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद कहा कि जल्दी तेरे दुश्मन भी तेरे साथ आएंगे। इसे हिस्ट्रीशीटर की ओर से बदले की भावना से दी गई चेतावनी मानी जा रही है। अंतिम संस्कार के बाद उमेश को कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा जयपुर जेल भेज दिया गया है।