Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

27वें दिन वार्ड 27 के नागरिकों ने दिया धरना

  • संघर्ष समिति ने दी आन्दोलन तेज करने की चेतावनी
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल को टाउन में ही रखने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से राजकीय जिला अस्पताल के समक्ष शुरू किया गया बेमियादी धरना बुधवार को 27वें दिन में प्रवेश कर गया। बुधवार को टाउन के वार्ड नम्बर 27 के नागरिक धरने पर बैठे और राज्य सरकार, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठे वार्ड 27 के नागरिकों का कहना था कि जिला अस्पताल जो टाउन क्षेत्र के लोगों के सहयोग से बना था। उसको ही मेडिकल कॉलेज का बेस हॉस्पिटल रखा जाए। टाउन क्षेत्र व आसपास के लोगों की यही मुख्य मांग है। अगर बेस अस्पताल को नवां बाइपास रोड पर बने रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास ले जाने का प्रयास किया गया तो आन्दोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *