Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जरूरत पड़ी तो कमजोरी नहीं ताकत के साथ शुरू करेंगे आन्दोलन

  • प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ का जिला अधिवेशन सम्पन्न
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    राजस्थान राज्य कर्मचारी एवं बेरोजगार मजदूर महासंघ जयपुर से संबंधित प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ हनुमानगढ़ का जिला अधिवेशन बुधवार को आयोजित किया गया। जंक्शन स्थित जलदाय विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित अधिवेशन में मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिवेशन में शामिल हुए राजस्थान राज्य कर्मचारी एवं बेरोजगार मजदूर महासंघ प्रदेशाध्यक्ष बृजराज आचार्य, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष इन्द्राज घोटिया, प्रदेश जलदाय कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष रामलाल परिहार, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रामसिंह पूनिया, प्रदेश महामंत्री बाबूलाल यादव तथा संयुक्त महामंत्री संजय जैन ने कर्मचारियों को संबोधित किया। राजस्थान राज्य कर्मचारी एवं बेरोजगार मजदूर महासंघ प्रदेशाध्यक्ष बृजराज आचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों की लम्बे समय से ज्वलंत समस्याएं लंबित चली आ रही हैं। यह मांगें अभी भी सरकार और प्रशासन के पास विचाराधीन हैं। परंतु अभी तक सरकार की ओर से उन मांगों पर किसी प्रकार का निर्णय न करना यह बड़े दुर्भाग्य की बात है। सरकार और प्रशासन की ओर से जान-बूझकर कर्मचारियों को आन्दोलन करने की ओर से अग्रसर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *