कोलकाता के रहने वाले 45 वर्षीय अर्नब मुखर्जी के पेट से सर्जरी करके 10 किलो का ट्यूमर निकाला गया है। डॉक्टर्स का कहना है, सर्जरी से पहले मरीज पेट के तेज दर्द से परेशान था, लेकिन कई दौर की जांचों के बाद ट्यूमर का पता चल पाया। मरीज में रेट्रोपेरिटोनियम सरकोमा कैंसर की पुष्टि हुई है।
इसी साल अगस्त में अर्नब तेज पेट दर्द की शिकायत होने पर स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचे, लेकिन वो ट्यूमर का पता नहीं लगा सके। कुछ समय बाद पेट का आकार चार गुना बढ़ने पर डॉक्टर्स से सम्पर्क किया तो जांच में कैंसरस ट्यूमर की पुष्टि हुई। मरीज में रेट्रोपेरिटोनियम सरकोमा कैंसर का पता चला।