Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

510 तक जा सकता है टाटा ग्रुप का यह शेयर, अभी दांव लगाने वालों को तगड़ा मुनाफा, एक्सपर्ट ने कहा- खरीदो

नई दिल्ली

अगर आप शेयर बाजार में दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आप टाटा ग्रुप (Tata group) की कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर (Tata motors stock) पर नजर रख सकते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से टाटा मोटर्स के शेयरों में बिकवाली चल रही हैं। बावजूद एक्सपर्ट इसे खरीदारी का मौका बता रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स के शेयर जल्द ही उड़ान भर सकते हैं।

क्या कहा ब्रोकरेज ने?
ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर की हालिया तकनीकी रिचर्स रिपोर्ट के अनुसार, राकेश झुनझुनवाला के स्वामित्व वाला यह ऑटो स्टॉक बॉटम आउट हो गया है और एक पुलबैक के लिए तैयार दिख रहा है। ब्रोकरेज का कहना है कि टाटा मोटर्स के शेयर पुल बैक रैली के लिए तैयार हैं और स्टॉक ने हाल ही में 50 डीएमए और 200 डीएमए बाधाओं को पार किया है और स्टॉक अल्पावधि में ₹510 तक जा सकता है। टाटा मोटर्स के शेयर की कीमत आज लगभग 450 रुपये के स्तर पर है, जिसका मतलब है कि ब्रोकरेज इस राकेश झुनझुनवाला स्टॉक में अल्पावधि में 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी की उम्मीद कर रहा है।