Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

8 साल बाद भारत पर पाक की जीत:अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया को 2 विकेट से हराया, अहमद खान ने खेली आतिशी पारी

नई दिल्ली

अंडर-19 एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हरा दिया है। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम 237 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। आराध्य यादव 50 टॉप स्कोरर रहे, जबकि पाक के लिए जीशान जमीर के खाते में 5 विकेट आए।

238 रनों के टारगेट को PAK ने 50 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम की जीत में मुहम्मद शहजाद ने बढ़िया 81 रनों की पारी खेली। वहीं, 9वें नंबर पर अहमद खान ने 19 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए। U-19 एशिया कप में PAK ने 2013 के बाद टीम इंडिया को मात दी है।

इससे पहले टारगेट का पीछा करते हुए PAK की शुरुआत खराब रही थी। पारी की दूसरी ही गेंद पर राजवर्धन हंगरगेकर ने ओपनर अब्दुल वाहिद को शून्य पर बोल्ड कर टीम इंडिया को बड़ी कामयाबी दिलाई। हालांकि इसके बाद माज सदाकत और मुहम्मद शहजाद ने दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों पर 64 रन जोड़ टीम की पारी को संभाल लिया।

इस पार्टनरशिप को राज बावा ने सदाकत (29) को आउट कर तोड़ा। राज ने अपने अगले ही ओवर में हसीबुल्लाह (3) को आउट कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। चौथे विकेट के लिए शहजाद और पाक कैप्टन कासिम अकरम ने 46 रन जोड़ टीम की पारी को पटरी पर लाने का काम किया। इस साझेदारी के बाद टीम इंडिया को विकेट की दरकार थी, जो निशांत सिंधु ने कासिम (22) को LBW कर टीम को दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *