Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गणेश चतुर्थी 2021:तैमूर के हाथ से बनी गणेश जी की मूर्ति के साथ करीना कपूर ने शेयर की फैमिली फोटो, ट्रोलर्स बोले- सिर्फ नाम के मुस्लिम हैं

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सोनू सूद, शिल्पा शेट्टी जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने घरों में गणेश जी की स्थापना की है। इसी बीच करीना कपूर ने भी पति सैफ अली खान और तैमूर के साथ गणेश स्थापना की कुछ झलक शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर तैमूर के हाथों से बने क्ले के गणेश जी भी दिखाए हैं। जहां एक तरफ कई लोग तैमूर के टैलेंट की सराहना कर रहे हैं वही कुछ लोग धर्म के नाम पर उन्हें और सैफ को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं।

करीना कपूर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर तैमूर और सैफ के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, अपनी जिंदगी के प्यार टिम और उसके छोटे से क्ले से बने गणपति जी के साथ गणेश चतुर्थी मना रही हूं। एक तस्वीर में करीना तैमूर से हाथ जुड़वाते हुए नजर आ रही हैं और सैफ उनके साथ खड़े हुए। वहीं दूसरी तस्वीर में तैमूर के हाथों से बने क्यूट गणेश जी नजर आ रहे हैं।

एक्ट्रेस की पोस्ट में सैफ की बहन सबा अली खान पटौदी और अमृता अरोड़ा जैसे कई सेलेब्स के कमेंट आ रहे हैं।

इसी बीच कई यूजर्स मुस्लिम होने के बावजूद हिदूओं का त्यौहार मनाने पर पूरे परिवार को ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सिर्फ नाम का मुस्लिम है ये काफिर। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, अब इन पर भी फतवा लगेगा। करीना की पोस्ट इस तरह के ट्रोलिंग भरे कमेंट्स से भरी पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *