Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पाकिस्तान वापस जाने के लिए सड़क पर बैठे 19 परिवार

जोधपुर

जोधपुर से पाकिस्तान जाने के लिए कुछ लोग 12 दिनों से वाघा बॉर्डर के पास बैठे हैं।जो पाक विस्थापित हैं। कुल 19 परिवार में 99 लोग इसमें शामिल हैं। 57 बच्चे 22 महिलाएं हैं। ना तो खाने की व्यवस्था है। न ही सोने की व्यवस्था। परिवार ने भास्कर से वीडियो कॉल पर बात कर हकीकत बयां की। उन्होंने बताया कि एक दलाल ने उन्हें जोधपुर से पाकिस्तान जाने के लिए भेजा गया है। यहां रोकने पर वापस उसको कॉल किया तो वह मुकर गया। बोला- मैने कब कहा था।

पाक विस्थापित परिवार का कहना है कि हम सब पैसा देकर यहां तक पहुंच गए, लेकिन वाघा बॉर्डर पर उन्हें इसलिए नहीं जाने दिया जा रहा है कि कागज पूरे नहीं है। उनका कहना है कि उनके परिवार वाले तीन बसों में गए हैं। उनके पास भी कागज नहीं थे। इस परिवार ने वीडियो कॉल करके बताया कि बॉर्डर के पास सतनाम ढाबे के आस पास सड़क पर रह रहे हैं। यहां बच्चे बीमार पड़ रहे है। वीडियो में बताया कि वाघा बॉर्डर से आधा किलोमीटर दूर मुख्य सड़क के किनारें बैठे हैं।

दरअसल, जोधपुर के दलालों ने इन्हें पाकिस्तान जाने के लिए रवाना कर दिया था, लेकिन इनकी बस को जोधपुर में CID ने पकड़ ली थी। बावजूद इसके यह लोग प्राइवेट गाड़ियों से अमृतसर पहुंच गए। अब सड़क किनारें दिन गुजारने को मजबूर है। बड़ी बात तो यह है कि इन लोगों के कुछ परिवार पहले बॉर्डर पार कर चुके हैं। पर इनके पास कागज पूरे नहीं थे। दलाल के विश्वास पर यह भी आ गए। बस पकड़े जाने से यह भारत में ही अटक गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *