हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। धान की सरकारी खरीद करने की मांग व सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम रिलायंस को ठेके पर देने के विरोध में पूर्व घोषणानुसार संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सोमवार को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे किसान कार्यकर्ताओं व किसानों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। किसानों, मजदूरों व किसान कार्यकतार्ओं को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां बरसाई। लाठीचार्ज में एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों के चोटें लगी। इनमें से दो प्रदर्शनकारियों के गंभीर चोटें लगी। इन्हें जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)