Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जमकर हुई खरीदारी

मुंबई

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में जमकर खरीदारी हुई। सेंसेक्स 488 पॉइंट यानी 0.82% बढ़कर 59,677 पर और निफ्टी 144 पॉइंट यानी 0.82% की तेजी के साथ 17,790 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59,900 और निफ्टी 17,850 के पार गया। इससे पहले सेंसेक्स 59,632 पर और निफ्टी 17,810 पॉइंट पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। जिसमें टाइटन के शेयर 10.69%, M&M के शेयर 5.32% और मारुति के शेयर 4.04% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं डॉ. रेड्डीज के शेयर में 1.31% की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *