सोनीपत
हरियाणा के सोनीपत जिले के सिंघु बॉर्डर पर नया विवाद सामने आया है। किसान आंदोलन में शामिल निहंग नवीन संधू ने कुंडली बॉर्डर के पास मुर्गा सप्लाई करने वाले मजदूर से मारपीट की है। निहंग ने मजदूर से मुर्गा मांगा था, जब मजदूर ने मुर्गा देने से इनकार कर दिया तो निहंग ने लाठी से पीट-पीटकर उसकी टांग तोड़ दी।
नवीन लंघू निहंग बाबा अमन सिंह के दल का है। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे के आसपास सिंघु बॉर्डर की है। सोनीपत के कुंडली थाने की पुलिस ने निहंग नवीन संधू को हिरासत में ले लिया। पीड़ित मजदूर का नाम मनोज पासवान है। वह बिहार का रहने वाला है।