बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, जो जल्द ही सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ में दिखाई देंगी, ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने को-स्टार के साथ अपनी इक्वेशन के बारे में बात की और कहा कि तैमूर और आदिरा की वजह से सैफ के साथ उनकी इक्वेशन बदल गई है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पेरेंट्स बनने के बाद से उनका बॉन्ड और भी स्ट्रांग हो गया है।
सैफ हैं रानी के सबसे फेवरेट को-स्टार्स में से एक
रानी कहती हैं, “सैफ मेरे सबसे फेवरेट को-स्टार्स में से एक हैं और इस फिल्म में उनका मेरे साथ काम करना सच में बहुत स्पेशल रहा है। सैफ और मेरा रिश्ता हमेशा से अलग था जब तक हमने साथ काम किया है। इस बार यह निश्चित रूप से अलग था जबसे सैफ के पास तैमूर और मेरे पास आदिरा आई है, भले ही सैफ एक पिता थे, मैं उन्हें कई सालों से जानती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि इस बार मां बनने से हम एक-दूसरे को और भी अच्छे तरीके से समझ पाए हैं क्योंकि पेरेंट्स के रूप में हमारी बहुत बातचीत होती थी और हमने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने बच्चों के बारे में बहुत सारी बातें कीं।”