Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हल्दी के बाद विक्की ने कटरीना को लगाया गले, कैट ने लिखा- शुक्र, सब्र और खुशी

जयपुर

विक्की कौशल और कटरीना ने मुंबई पहुंचने के बाद अपने इंस्टा अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की फोटो शेयर की है। हल्दी सेरेमनी में दोनों स्टार्स के साथ उनके फैमिली मेंबर्स ने खूब धमाल मचाया। कटरीना और विक्की ने भी एक-दूसरे को हल्दी लगाई थी।

विक्की ने हल्दी सेरेमनी में कटरीना को गले लगाया। कटरीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सब्र, शुक्र और खुशी। इससे पहले 9 दिसंबर को फेरे लेने के बाद दोनों ने शादी के फोटो शेयर किए थे। कटरीना की तरह विक्की ने भी 4 फोटो शेयर किए। विक्की ने कटरीना के साथ ही अपने दोस्तों और पिता की भी फोटो शेयर की। वहीं विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- चाहे फूल बरसाओ या पानी, है तो प्यार ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *