Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

21 दिसम्बर को जुलूस निकाल पीएमओ का करेंगे घेराव

  • अस्पताल को बचाने के लिए 17वें दिन जारी रहा बेमियादी धरना
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिला अस्पताल को बचाने के आगे चल रहे बेमियादी आन्दोलन के 17वें दिन रविवार को कोरियर एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला अस्पताल के समक्ष धरना दिया। टाउन के जिला अस्पताल के आगे जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लगातार धरना जारी है। इस मौके वा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ने बताया कि जिला अस्पताल को हनुमानगढ़ जंक्शन के नवां बाइपास पर स्थानांतरित किया जा रहा है जिसके विरोध में शहर के जागरूक नागरिकों द्वारा जिला अस्पताल बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *