Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फिर महंगे होने लगे हैं सोना-चांदी:आज सर्राफा बाजार में सोना 293 रुपए महंगा हुआ, चांदी 61 हजार पर पहुंची

नई दिल्ली

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज यानी सोमवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़त देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोना 293 रुपए महंगा होकर 48,109 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अगर वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 62 रुपए की बढ़त के साथ 48,226 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

चांदी भी चमकी
चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में आज चांदी 786 रुपए महंगी होकर 60,941 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि वायदा बाजार में आज चांदी कमजोर हुई है। MCX पर दोपहर 1 बजे चांदी 171 रुपए की बढ़त के साथ 61,322 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *