बीकानेर
बीकानेर के महाजन में शनिवार को सड़क हादसे में मां-बाप और बेटी की मौत हो गई। मुख्य मार्ग से जा रहा एक ओवरलोड ट्रेलर पास ही चल रहे ऊंट गाड़ी पर पलट गया। ऊंट गाड़ी पर सवार परिवार के 4 सदस्य इसकी चपेट में आ गए। करीब ढाई घंटे तक तीनों के शव ट्रेलर के नीचे पड़े रहे, जबकि एक बेटी को गंभीर चोट आई है।
महाजन के राणीसर गांव के पास ढाणी छिपलाई है। यहीं से जगदीश जाट अपने परिवार सहित करीब 1:30 बजे ऊंट गाड़ी पर खेत के लिए निकला था। इनके पास से ही एक ट्रेलर निकल रहा था, जो असंतुलित होकर ऊंट गाड़ी पर गिर गया। इससे जगदीश के साथ उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटी कृष्णा की दब गई। दूसरी बेटी दूर जा गिरी। वह बच गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल होने पर बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया है।