Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करंट से पूर्व सरपंच की मौत

बीकानेर

महाजन कस्बे के समीपवर्ती गांव सुई के पूर्व सरपंच की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद से गांव में शोक की लहर है। महाजन थाने से मिली जानकारी के अनुसार समीपवर्ती ग्राम पंचायत सुईं के पूर्व सरपंच मोहनलाल नाई बुधवार की शाम को घर से खेत के लिए रवाना हुए। शाम को करीब छह बजे अपने करनाणा ताल स्थित खेत में कुए के ट्रांसफार्मर में फ्यूज लगाने का काम कर रहे थे। उसी दौरान उनके करंट आ गया। करंट आने से बेहोश हो गए। जिनको उपचार के लिए महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा। पुलिस काे मामले की जानकारी मिल गई है। अब गुरुवार को ही मर्ग दर्ज करने के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *