जयपुर
अलवर गैंगरेप मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली में डॉ. संबित पात्रा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान की निर्भया आईसीयू में है और जीवन के लिए लड़ रही है, लेकिन यह जानकर आश्चर्य होता है जब यह घटना घट रही थी, तब प्रियंका गांधी राजस्थान में ही अपना बर्थडे मना रहीं थीं। वे पीड़िता से मिलने भी नहीं जा पाईं।
संबित पात्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी यूपी में कहती हैं- लड़की हूं, लड़ सकती हूं। राजस्थान में लड़की हूं तो लड़ना मना है। राजस्थान में चुप रहना ही पड़ेगा क्योंकि यहां कांग्रेस की सरकार है। वे उन्नाव जा सकती हैं, लेकिन राजस्थान में नहीं जा सकतीं। उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी से सवाल पूछना उचित नहीं है। वे खुद अपने आप को फेल मान चुके हैं।