Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गवर्नर कलराज मिश्रा और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत का ट्विटर अकाउंट हैक, अरबी भाषा में किया गया ट्वीट

जयपुर 

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। राजभवन के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि हैकर ने @KalrajMishra हैंडल से अरबी भाषा में एक ट्वीट भी पोस्ट किया। फिलहाल अकाउंट बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने जानकारी भी दी है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया  गया है और उन्होंने ट्विटर के साथ-साथ टेलिकॉम मंत्रालय से आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज करवाई है। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार कलराज मिश्र के ट्विटर हैंडल से वो ट्वीट नहीं हटाया गया है और अभी तक उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ही है।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का ट्विटर अकाउंट हैक
राज्यपाल कलराज मिश्रा के अलावा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर अकाउंट भी भी हैक होने की खबर है। राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर हैंडल से भी अरबी भाषा में एक ट्वीट किया गया है। यह वही ट्वीट है जो कलराज मिश्रा के ट्विटर हैंडल से किया गया है। राव इंद्रजीत ने भी ट्विटर के साथ-साथ टेलिकॉम मंत्रालय से आधिकारिक तौर पर शिकायत भी दर्ज करवाई है।