Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘मैंने गांधी को क्यों मारा’ पर बड़ी रार, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फिल्म को बैन करने के लिए की अपील

‘वाय आई किल्ड गांधी’ फिल्म को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इस फिल्म का विरोध कर रही है और इसलिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य में और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म ‘वाय आई किल्ड गांधी’ फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ये फिल्म नाथूराम गोडसे पर बनी है, जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

30 जनवरी को हैं गांधी जी की पुण्यतिथि-
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी नाना पटोले ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर फिल्म “गांधी को क्यों मारा” या वाय किल्ड आई गांधी को बैन करने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा, 30 जनवरी 1948 को फासीवादी नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी। फिल्म निर्माता गांधीजी की हत्या के समर्थन में 30 जनवरी, 2022 को “व्हाई किल्ड गांधी” को प्रदर्शित करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस दिन को गांधी जी की  पुण्य तिथि के रूप में मनाया जाता है। 

नाना पटोले ने कहा ये फिल्म फासीवादी रवैये को मजबूत करेगी-
महात्मा गांधी के विचारों से पूरी दुनिया प्रभावित है। हमारे देश भारत को गांधी जी के नाम से जाना जाता है। महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्रता के माध्यम से दिखाया कि सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के हथियारों का उपयोग करके भारत को जीता जा सकता है। इसलिए वे पूरी दुनिया में पूजनीय हैं। 30 जनवरी, महात्मा गांधी की पुण्यतिथि का दिन, पूरी दुनिया में राष्ट्रीय एकता, जातीय सद्भाव, अहिंसा और शांति के दिन के रूप में मनाया जाता है। तो वहीं अशांति, नफरत और हिंसा को दिखाते हुए फिल्म “व्हाई किल्ड गांधी” दिखाई जाएगी। यह फासीवादी रवैये को मजबूत करेगा।

नाना पटोले ने इस पत्र ने आगे लिखा, किसी भी जघन्य और अमानवीय कृत्य को बढ़ावा देना भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। इसलिए फिल्म को राज्य के किसी भी सिनेमाघर और ओटीटी में प्रदर्शित किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि मंच पर प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए।