Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सिम्बा नागपाल के फैन्स को तोहफा, बिग बॉस 15 के बाद इस शॉर्ट फिल्म में आएंगे नजर

मुंबई

बिग बॉस 15‘ (Bigg Boss 15) का खिताब तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) ने जीता है। सोशल मीडिया पर तेजस्वी के साथ ही प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) के फैन्स भी खूब पोस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस 15 में कई कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों का दिल जीता और ऐसा ही एक नाम सिम्बा नागपाल (Simba Nagpal) रहे। बिग बॉस के बाद से ही फैन्स सिम्बा नागपाल को दोबारा ऑनस्क्रीन देखना चाह रहे हैं और अब उनका इंतजार पूरा हो गया है। सिम्बा नागपाल जल्दी ही एक शॉर्ट फिल्म में नजर आएंगे। सिम्बा की शॉर्टफिल्म का नाम स्मार्टर मेड है।